
सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
कुलपति प्रो. (डॉ.) धर्मवीर सिंह ने नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। उन्होंने प्राचीन भारत की गुरुकुल परंपरा का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विभिन्न पक्षों के विकास पर ध्यान दिया जाता था। वर्तमान समय में भी विद्यार्थियों के लिए ऐसी गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों से खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। साथ ही गोष्ठियों, सम्मेलनों और कार्यशालाओं में शामिल होकर उद्योग जगत में हो रहे बदलावों की जानकारी हासिल करने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों और आयोजन को सफल बनाने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
रैंप शो में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह
‘अभिनंदन 2026’ में आयोजित रैंप शो नवागंतुक विद्यार्थियों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतिभागियों का चयन वेशभूषा, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में किरन सुनरी को मिस फ्रेशर और यश शाह को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
वहीं महिमा जोशी को मिस बेस्ट टैलेंट और तनिष्क कुंवर को मिस्टर बेस्ट टैलेंट का खिताब मिला। खुशी ने मिस बेस्ट पर्सनैलिटी और फहम ने मिस्टर बेस्ट पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम किया। पायल को मिस बेस्ट अटायर और अंशुल धरियाल को मिस्टर बेस्ट अटायर चुना गया।