"भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के बीच संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का महाकुंभ; 23 से 27 अक्टूबर तक हल्द्वानी में सजेगा कुमाऊं द्वार महोत्सव।"
हल्द्वानी ::-लगातार भागदौड़, तनाव और व्यस्त जीवनशैली के बीच जब हर चेहरा सुकून और नई ऊर्जा की तलाश में हो, तब कुमाऊं की सांस्कृतिक धड़कन एक बार फिर लोगों को संगीत, संस्कृति और मनोरंजन के रंगों में सराबोर करने आ रही है। 23 से 27 अक्टूबर तक हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले "कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026" का आगाज होने जा रहा है। महोत्सव के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में लोक संस्कृति, संगीत, कला और मनोरंजन का ऐसा संगम होगा, जो लोगों की थकान दूर कर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।