ANCHOR : नैनीताल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रामनगर, लालकुआं, भवाली, भीमताल, गरमपानी और हल्द्वानी के 45 नए प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्कूलों को तीन दिन के भीतर जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया है। नैनीताल जिले में अब तक 100 से अधिक स्कूलों को नोटिस दिये जा चुके है, प्रशासन इन स्कूलों पर अब जल्द बड़ा एक्शन ले सकता है,
अब तक की कार्यवाही प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच के बाद हुई है। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कई स्कूल अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे। इतना ही नहीं, कई दुकानों से स्कूलों की पर्चियां भी मिलीं, जिनमें साफ लिखा था कि कॉपी-किताबें सिर्फ तय दुकानों से ही खरीदी जाएं।
बाइट : ललित मोहन रयाल, DM नैनीताल