Breaking News:
Image not found
23 May, 2026 by Admin

हल्द्वानी । एमआईईटी कुमाऊं ने रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय “यूरेशियन नेटवर्क ऑफ यूनिवर्सिटीज सम्मेलन” में भाग लेकर देश और संस्थान का गौरव बढ़ाया। यह सम्मेलन अस्त्राखान तातीश्चेव स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया के 17 देशों के विश्वविद्यालयों और शिक्षा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में एमआईईटी कुमाऊं के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल एवं प्लेसमेंट निदेशक आकांक्षा अग्रवाल का विशेष सम्मान और स्वागत किया गया। भारत की ओर से उनकी भागीदारी को सम्मेलन में महत्वपूर्ण माना गया।

इस अवसर पर पुनीत अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्र विनिमय कार्यक्रम, संयुक्त शोध, नई तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में देशों के बीच मजबूत संबंध विकसित करने पर जोर दिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. इगोर अलेक्सेयेव ने बताया कि इस सम्मेलन में भारत, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ईरान और बेलारूस सहित 17 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, संयुक्त शोध परियोजनाओं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग तथा विद्यार्थियों के लिए वैश्विक अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सम्मेलन में एमआईईटी कुमाऊं की सक्रिय भागीदारी को विशेष सराहना मिली।