Breaking News:
Image not found
20 Jul, 2026 by Admin

नैनीताल - पहली बार नैनीताल आगमन पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। नैनीताल पहुँचे शहरी विकास मंत्री ने नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के शिष्टाचार भेंट करने के साथ ही प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुचाने पर जोर दिया। ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सके।

शहरी विकास मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को ऐतिहासिक व भव्य रूप देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा कुंभ क्षेत्र में घाटों की संख्या की बढ़ाने के साथ ही पुराने घाटों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। ताकि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कुंभ की तैयारियों को लेकर सभी अखाड़ों के मुखियाओं से वार्ता की जा रही है। ताकि उनके रहने की व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए।