Breaking News:
Image not found
03 Aug, 2026 by Admin

सीबीएसई के निर्देशानुसार कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने फायर एवं नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में लिया उत्साहपूर्वक भाग, विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित।

सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के तहत विद्यालय में सोमवार को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए फायर एवं नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता, पोषण संबंधी जागरूकता तथा टीम भावना का विकास करना था

विद्यार्थियों ने दिखाया पाक कला का हुनर

हल्द्वानी के प्रथिष्ठित विद्यालय विसडम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए। बच्चों ने अपनी पाक कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए व्यंजनों की प्रस्तुति, स्वाद, स्वच्छता और नवाचार का परिचय दिया। विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने तैयार किए गए व्यंजनों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।: अग्नि हाउस ने मारी बाजी, विजेताओं का हुआ सम्मान

प्रतियोगिता में अग्नि हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिका सुधा सिंह, पूजा खलिया, कपिल बिष्ट एवं अरुण सिंह ने किया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

"विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। पाक कला प्रतियोगिता जैसे आयोजन बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करते हैं। हमें खुशी है कि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।"

राजेन्द्र सिंह पोखरिया,निदेशक विसडम पब्लिक स्कूल