Breaking News:
Image not found
22 May, 2026 by Admin

हरिद्वार

हरिद्वार में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में टीम ने सुभाष घाट, कुशावत घाट, दीनदयाल पार्किंग, दिल्ली नेशनल हाईवे और रावली महदूद क्षेत्र में ढाबों, कैंटीन, होटल और डेयरियों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई और 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। निरीक्षण में गंदगी, बासी खाद्य पदार्थों का उपयोग, बिना लाइसेंस कारोबार और नियमों के उल्लंघन मिलने पर 9 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। टीम ने मौके पर 4 किलो बदबूदार पनीर और 12 किलो खुले मसाले नष्ट कराए। विभाग ने साफ कहा है कि यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।