Breaking News:
Image not found
29 Jul, 2026 Kuldeep s Rautela by Kuldeep s Rautela

गुरु ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव, उनके सम्मान से ही संस्कारों का होता है विकास। —राजेंद्र पोखरिया, प्रधानाचार्य

हल्द्वानी

हल्द्वानी स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य द्वारा गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने गुरु वंदना, गीत, नृत्य और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदनों को सम्मानित भी किया गया। परिणामों में धनुष सदन ने प्रथम, शौर्य सदन ने द्वितीय तथा अग्नि सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य ने कहा -

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि "गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर सही मार्गदर्शन देकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संस्कारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।"

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना भी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभा रजवार, अंशिका अरोरा, शिल्पी पंतोला और अमित राणा सहित विद्यालय के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।