Breaking News:
Image not found
06 Jul, 2026 by Admin

उधमसिंह नगर में किच्छा पिपलिया मोड़ फार्म पर प्रियंका गांधी की जेठानी सायरा वाड्रा का ही कब्जा रहेगा। हाई कोर्ट में SDM और एसएचओ को फटकार लगी है इसके बाद कहा कि सायरा वाड्रा को कब्जा दिया है और जो कब्जा करने आये थे उनको निकाला गया है। कोर्ट ने डीएम और एसएसपी को आदेश दिया है कि सायरा वाड्रा परिवार को सुरक्षा दें। पिछले दिनों कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा इस जमीन पर किया था जिसमें प्रशासन की भूमिका की संलिप्तता सामने आई और हाई कोर्ट ने अधिकारियों को तलब किया था। दरअसल सिकंदर आलम खान ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि किच्छा के पिपलिया मोड़ पर कुलसुम खान का फार्म है जिसमें प्रथम पक्ष कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठआनी सायरा वाड्रा है इसी फार्म में दूसरा पक्ष नरसीन सांगा है और दोनों इस फार्म पर अपना अधिकार बता रहे हैं। जबकि,यह फार्म हाउस उनकी बुआ कुलसुम खान का है. कुलसुम खान ने अपनी यह वसीयत सायरा और उनके चचरे भाई सिकंदर आलम खान के नाम साल 2024 में की थी. बुआ की मौत 18 दिसंबर 2025 को हो गई थी.जैसे ही इसकी खबर दूसरे पक्ष को लगी तो 6 लोगों के साथ इस पर कब्जा करने आ गये आरोप ये है कि प्रशासन ने भी कब्जा करने आए लोगों की मदद की और वहां रह रहे कई लोगों को बाहर निकाल दिया..

– दरअसल 11 जून 2026 को सिविल कोर्ट से इस मामले में स्टे मिला है.और आदेश की काँपी भी प्रशासन को दिखाई गई थी, आरोप है कि प्रशासन और दूसरे पक्ष के लोग कोर्ट के आदेश को नहीं माना और नसरीन सांगा को कब्जा दिला दिया. याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दिलाया जाए. क्योंकि, कोर्ट के आदेश की अवहेलना हुई है… हालांकि हाई कोर्ट के आदेश के बाद वाड्रा फैमली को कब्जा दिया गया है.....लेकिन सवाल ये है कि आखिर पिछले दिनों जो कुछ हुआ उसमें उधम सिंह नगर प्रशासन किसके दवाब में काम कर रहा था कौन था ऐसा..


.