Breaking News:
Image not found
10 May, 2026 by Admin


देहरादून

प्रदेश की राजधानी देहरादून में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया हैं जहाँ जिला पूर्ति कार्यालय से जुड़े 11 कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।जिन पर आरोप है की संबंधित कर्मचारी न तो जनगणना ड्यूटी पर पहुंचे और न ही प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। जिससे जनगणना का कार्य बाधित हुआ अतः मामले को गंभीर मानते हुए नगर निगम की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।जानकारी के अनुसार,नगर निगम देहरादून के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

तहरीर में बताया गया कि जनगणना कार्य के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों के लिए पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 23 अप्रैल और दूसरा प्रशिक्षण 30 अप्रैल को आयोजित किया गया था जिसमे खाद्य एवं पूर्ति विभाग के 11 कर्मचारियों ने न तो प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और न ही जनगणना ड्यूटी का पालन किया। जिन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, 

नगर निगम के अनुसार संबंधित कर्मचारियों ने जनगणना तैनाती आदेश और जनगणना बस्ता भी प्राप्त नहीं किया। प्रशासन के अनुसार जनगणना कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए इन कर्मचारियों के स्थान पर अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ी।अतः उक्त 

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं !