23 Apr, 2026 by Admin

रामनगर में दिनदहाड़े फायरिंग, डंपर चालक के बेटे पर जानलेवा हमला आरोपी फरार

रामनगर 

एंकर.-रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।रामनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए पीड़ित जसवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय वचन सिंह, निवासी ग्राम थारी, पोस्ट हल्दुआ ने बताया कि वह बंजारी गेट कोसी में डंपर चालक का काम करता है, रोज की तरह 16 अप्रैल को भी वह सुबह करीब 8 बजे काम पर चला गया था। दोपहर में उसका बेटा अमृत सिंह उसे खाना देने पहुंचा।

 

इसी दौरान वीरपुर लच्छी पुल के पास अर्जुन सिंह पुत्र गुरदास सिंह भी मौजूद था,आरोप है कि अर्जुन सिंह ने अमृत को रोककर उसके कपड़ों को लेकर ताना मारा और फिर मां-बहन की गालियां देने लगा, विरोध करने पर उसने अमृत के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया.

पीड़ित के अनुसार, 18 अप्रैल को जब जसवीर सिंह और उनका बेटा काम से लौट रहे थे और पीएमश्री जीआईसी थारी के पास पहुंचे, तभी अर्जुन सिंह काले रंग की स्कूटी से वहां आ धमका, आरोप है कि उसने अमृत पर तमंचे से निशाना साधते हुए फायर कर दिया, गोली अमृत को नहीं लगी और वह किसी तरह मौके से बचकर निकल गया,बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोबारा फायर करने की भी कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही युवक वहां से भाग निकला.

 

जानकारी देते हुए सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि हुई है। आरोपी अर्जुन सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और वह पहले भी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है।
फिलहाल पुलिस ने धारा 173 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा करती है।

 

बाइट.-सीओ सुमित पांडे

Advertisement
Advertisement
Advertisement