हल्द्वानी: डेयरी निदेशालय के नए भवन में चोरी की घटना के साथ एक अधिकारी पर भी विभागीय जांच.......
21 Aug, 2026
by Admin
हल्द्वानी। उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग के नए निदेशालय भवन में लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में बनकर तैयार नए डेयरी निदेशालय भवन में विभाग के पूरी तरह शिफ्ट होने से पहले ही चोरी की घटनाए सामने आने लगी थीं।
मामले में करीब नौ महीने के दौरान चोरी की घटनाओं की शिकायतें सामने आईं, लेकिन अब तक चोरी का पूरा खुलासा नहीं हो सका है। आपको बता दें की निदेशालय के नवनिर्मित भवन में वर्तमान में लैब शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है, इस दौरान वहा पहुचाये गए सोफा, कुर्सीया ब अन्य सामान चोरी हो गया विस्वत सूत्रों की मानें तो चोरी के दौरान ताला टूटे बैगर चोरी की घटना अंजाम दिया ग्या है, जो अपनेआप में गंभीर सवाल खड़ा करता है!
इस बीच, विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, पद के दुरुपयोग और कर्मचारियों के उत्पीड़न से जुड़े आरोपों की शिकायत शासन तक पहुंची है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि खानपुर हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता अनुज पवार की ओर से शासन को पत्र भेजकर कथित अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद विभाग ने मामले को जांच के दायरे में लिया। डेयरी विकास विभाग की निदेशक डॉ. इला गिरी ने विभागीय जांच शुरू होने की पुष्टि की है।
निदेशक ने यह भी कहा कि चोरी का मामला काफी पहले का है और इसकी जांच पुलिस तथा विभागीय स्तर पर चल रही है। मामले में चोरी की घटनाओं, जांच की प्रगति और जिम्मेदार लोगों की भूमिका को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है की अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल जांच के निष्कर्ष आने से पहले आरोपों को आरोप के रूप में ही देखा जाएगा।