Breaking News:
23 Jul, 2026 by Admin

व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से पहले साझा किए गए थे महत्वपूर्ण प्रश्न, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच जारी

देहरादून | 23 जुलाई

उत्तराखंड में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के अभियान के तहत दून पुलिस ने उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली प्रेमनगर में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 8 जुलाई को आयोजित यूटीयू की सम-सेमेस्टर परीक्षा से पहले आरोपी प्रोफेसर ने छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे।

परीक्षा के बाद जब प्रश्नपत्र का मिलान किया गया तो साझा किए गए प्रश्नों और वास्तविक प्रश्नपत्र में काफी समानता पाई गई। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में परीक्षा से पहले प्रश्न छात्रों तक पहुंचने की पुष्टि की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में लेकर उनकी फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दिया सख्त संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षाएं हों या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, प्रश्नपत्र लीक और नकल जैसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में लागू सख्त नकलरोधी कानून के तहत अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

एसएसपी देहरादून, प्रमेन्द्र सिंह ढोभाल ने कहा.....