इम्पीरियम स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा गौलापार स्थित विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प

प्रधानाचार्या राधा ऐठानी ने दिया विद्यार्थियों को जिम्मेदारी का संदेश
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती राधा ऐठानी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। यदि विद्यार्थी ईमानदारी, मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, तो वे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से एकता, सद्भाव और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।