Breaking News:
Image not found
22 Aug, 2026 by Admin
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग (URTSC)का आयुक्त नियुक्त किया है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।
दीपेंद्र चौधरी इसी वर्ष फरवरी में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने शासन और जिलों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वह नैनीताल, हरिद्वार, उत्तरकाशी और चंपावत के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। शासन स्तर पर उन्होंने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि, सचिवालय प्रशासन, सैनिक कल्याण और राजस्व समेत कई विभागों की जिम्मेदारी निभाई।
उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए अब उन्हें उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। आयोग में उनका कार्यकाल तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
दीपेंद्र चौधरी की नियुक्ति को उत्तराखंड प्रशासन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

दीपेंद्र कुमार चौधरी, जिनका जन्म 25 फरवरी 1966 को हुआ था, उत्तराखंड कैडर के 2007 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उनके पास बीएससी और एमबीए की डिग्री है। अपने पूरे करियर में उन्होंने सचिव, जिला मजिस्ट्रेट, आयुक्त और अतिरिक्त सचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनका अंतिम पद उत्तराखंड के सैनिक कल्याण विभाग में सचिव का था, जो उन्होंने 17 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक संभाला।