🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
पाल कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस का गौरवपूर्ण आयोजन.....
देशभक्ति से सराबोर हुआ पाल कॉलेज परिसर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
हल्द्वानी। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कॉलेज परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल एच. एस. रावत (सेवानिवृत्त) रहे।

समारोह में कॉलेज के चेयरमैन श्री नारायण पाल, एमडी श्री निर्भय पाल, सचिव सुश्री कामिनी पाल, सीईओ श्री अतुल पाल तथा एचआर हेड मेजर (सेवानिवृत्त) शीतल नेगी, इंडियन आर्मी वेटरन एवं पूर्व EME व एविएशन इंजीनियरिंग अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया। पूरे परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳