नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इसके बाद भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि बिहार के कई जिलों में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।