
पुस्तकों एवं प्रशिक्षण मॉड्यूल का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की वार्षिक रिपोर्ट एवं पुस्तक का विमोचन किया। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित महत्वपूर्ण मॉड्यूल्स का लोकार्पण भी किया गया:
- एकीकृत कृषि कलस्टर आधारभूत प्रशिक्षण एवं मॉड्यूल
- शिशु एवं लघु बाल आहार मॉड्यूल
- महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन मॉड्यूल
गरिमापूर्ण उपस्थिति
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री भरत चौधरी, विधायक श्री खजान दास, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, और सचिव ग्राम्य विकास श्री धीराज गर्ब्याल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।