🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
कविताओं और भाषण ने बांधा समां
कार्यक्रम में कक्षा 8 की छात्रा दिव्यांशी पांडे और कक्षा 3 के गर्वित सनवाल ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं की प्रस्तुति दी। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने समारोह के माहौल को भावनात्मक बना दिया।
वहीं कक्षा 12 के हिमांशु कफाल्टिया ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद करते हुए प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति युवाओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
देशभक्ति गीतों से गूंजा विद्यालय परिसर
विद्यालय के कॉयर ग्रुप ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण में जोश और उत्साह भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘विविधता में एकता’ की भावना को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया। विभिन्न सांस्कृतिक रंगों से सजी इस प्रस्तुति ने भारत की एकता और विविधता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।