हल्द्वानी में VIP नंबरों का जलवा, 9999 के लिए लगी ₹2.31 लाख की बोली
25 Sep, 2026
by Kuldeep s Rautela
0001 को पछाड़कर 9999 बना सबसे महंगा फैंसी नंबर, 19 नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में लाखों की बोली
हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी में वाहनों के फैंसी और वीआईपी नंबरों को लेकर लोगों का क्रेज एक बार फिर देखने को मिला। आरटीओ हल्द्वानी की नई नंबर सीरीज यूके-04-एयू के चुनिंदा फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में खरीदारों ने जमकर बोली लगाई। खास बात यह रही कि इस बार हमेशा सबसे ज्यादा मांग में रहने वाला 0001 नंबर भी पीछे रह गया, जबकि 9999 नंबर सबसे महंगा बिका।
आरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह के अनुसार, यूके-04-एयू सीरीज के फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में वाहन मालिकों ने अपनी पसंद के नंबर हासिल करने के लिए बड़ी रकम खर्च की। 9999 नंबर के लिए सर्वाधिक ₹2.31 लाख की बोली लगी। वहीं, आमतौर पर सबसे लोकप्रिय माने जाने वाले 0001 नंबर के लिए ₹2.17 लाख की बोली लगाई गई।
इन नंबरों पर भी लगी बड़ी बोली
फैंसी नंबरलगी बोली
9999 ₹2.31 लाख
0001₹2.17 लाख
0005₹1.60 लाख
0007 ₹1.42 लाख
7777₹1.00 लाख
0009₹95 हजार
1111₹26 हजार
3333₹26 हजार
4444₹26 हजार
9999 ने 0001 को छोड़ा पीछे
फैंसी नंबरों की इस नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा 9999 और 0001 की रही। जहां 0001 के लिए ₹2.17 लाख तक बोली पहुंची, वहीं 9999 ने इससे भी ज्यादा कीमत हासिल करते हुए ₹2.31 लाख में बाजी मार ली। इसके अलावा 0005, 0007, 7777 और 0009 जैसे नंबरों के लिए भी खरीदारों ने बड़ी रकम खर्च की।
आरटीओ के मुताबिक, नीलामी में कुल 19 प्रमुख फैंसी नंबरों को लेकर बोली लगी। रिपीटेड डिजिट वाले नंबरों के प्रति भी वाहन मालिकों का खास आकर्षण दिखाई दिया। 1111, 3333 और 4444 जैसे नंबरों के लिए भी ₹26-26 हजार तक की बोली पहुंची।
फैंसी नंबरों के लिए लगी इन बोलियों से साफ है कि वाहन मालिक अपनी गाड़ी को अलग पहचान देने के लिए पसंदीदा नंबर हासिल करने पर अच्छी-खासी रकम खर्च करने को तैयार हैं। इस नीलामी में 9999 का ₹2.31 लाख में बिकना सबसे खास रहा।