Breaking News:
Image not found
22 Jul, 2026 by Admin


सोशल मीडिया पर प्रसारित अवकाश संबंधी संदेशों पर न करें भरोसा, केवल आधिकारिक आदेशों को ही मानें

चम्पावत,

जनपद चम्पावत में विद्यालयों में अवकाश को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कथित आदेश पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कोई भी आदेश प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया है।

प्रशासन के अनुसार फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित अवकाश संबंधी आदेश का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। विद्यालयों में अवकाश अथवा अन्य प्रशासनिक निर्णय केवल सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत जारी किए गए अधिकृत आदेशों के माध्यम से ही प्रभावी होते हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वायरल संदेश या आदेश पर बिना पुष्टि किए विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। अफवाहों और फर्जी सूचनाओं के प्रसार से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

प्रशासन ने कहा कि किसी भी सरकारी सूचना की पुष्टि केवल जिला प्रशासन चम्पावत के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित विभाग द्वारा जारी अधिकृत आदेशों से ही करें। साथ ही सभी नागरिकों से जिम्मेदारी निभाते हुए भ्रामक और फर्जी सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील की गई है।