16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, NEET UG और JEE Advanced के टॉपर्स में भी एंथे से जुड़े छात्र
हल्द्वानी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए केवल पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि उनकी मौजूदा तैयारी किस स्तर पर है, उनकी मजबूतियां क्या हैं और किन विषयों में उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य के साथ आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (ANTHE) 2026 लॉन्च किया है।

ऑनलाइन परीक्षा: 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक
ऑफलाइन परीक्षा: 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026
एंथे 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र आधिकारिक एंथे पोर्टल या देशभर में स्थित आकाश के सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एंथे का उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा और स्कॉलरशिप तक सीमित अवसर देना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी क्षमता, तैयारी और कमजोर क्षेत्रों की समय रहते पहचान कर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर रणनीति बनाने में मदद करना है।